Maharajganj Times

MAHARAJGANJ : रहस्यमय हालात में मिला अधेड़ का शव, हत्या या हादसा? जांच में जुटी पुलिस

Maharajganj
Sunday, 23 Mar, 2025
0
1297

 

 महराजगंज टाइम्स ब्यूरो:- निचलौल थाना क्षेत्र के मिश्रवलिया निवासी किशुन भारती (55) का शव रविवार सुबह निर्माणधीन पुलिया में मिला। वह शनिवार रात रिश्तेदारी में एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए निकले थे, लेकिन घर नहीं लौटे। सुबह उनका शव पुलिया में मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। मृतक के सिर और सीने पर चोट के निशान थे, जिससे घटना पर सवाल उठ रहे हैं। मृतक के बेटे संजीवन ने बताया कि उनकी मां को वह पहले ही बाइक से रिश्तेदार के घर छोड़ आए थे, जबकि पिता रात करीब सात बजे साइकिल से निकले थे। उनकी साइकिल पुल से 200 मीटर दूर मिली, जिससे मामला और रहस्यमय हो गया है। थाना प्रभारी गौरव कन्नौजिया ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों ने इसे सड़क हादसा मानते हुए तहरीर दी है, लेकिन पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है ताकि सच्चाई सामने आ सके।

 

<